पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Advocates Demand To Reduce The Lifetime Amount Back

अधिवक्ताओं की आजीवन चंदा राशि वापस कम करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागौर| राजस्थान जिला अधिवक्ता संघ ने कल्याण कोष में अधिवक्ताओं से आजीवन चंदा राशि वापस पूर्व की भांति 17500 रुपए करने की मांग की है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नरेंद्र सारस्वत ने मुख्य मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधायक 2020 में कल्याण कोष में अधिवक्ताओं के द्वारा 40 वर्ष की सदस्यता के बाद सेवानिवृत्ति लेने पर 15 लाख तथा गंभीर बीमारी में 3 लाख अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्णय स्वागत योग्य है। पत्र में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने बताया कि कल्याण कोष में अधिवक्ताओं से आजीवन चंदा राशि 1 लाख रुपए लेना उचित नहीं है, यह राशि न केवल अत्यधिक है अपितु नए अधिवक्ता द्वारा दी जाना बहुत मुश्किल है। आजीवन चंदा राशि को घटाकर पहले की तरह 17500 रखा जाए।
खबरें और भी हैं...