पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gotan News Rajasthan News After The Death Of The Nine Soldier Colleagues Handed Over Financial Assistance Of Rs 332 Lakh To His Family

नौ सैनिक के निधन पर साथियों ने उसके परिवार को सौंपी 3.32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौ सैनिक भीरमाराम के गत 22 जनवरी को कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन होने पर जिले के नौ सैनिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक सहायता एकत्रित कर शुक्रवार को गोटन पहुंच उसके परिजनों को आर्थिक सहायता भेंट की।

ग्रुप सदस्य कुचामन निवासी मोतीराम रूलानिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर बने नागौर ऑफिशियल ग्रुप के सभी सदस्यों ने 3 लाख 32 हजार रुपए की सहायता राशि एकत्रित की है। उन्होंने बताया कि सदस्य इस ग्रुप के जरिए नौ सैनिकों व उनके परिवार की सहायता को तैयार रहते है। इस ग्रुप के सदस्यों ने गोटन निवासी शहीद भीरमाराम खोखर के परिवार के लिए एकत्रित सहायता राशि में से एक-एक लाख रुपए पुत्री दीक्षा व जिक्षा के सुुकन्या खाते में जमा करवा दी है। तथा शेष राशि परिवार के सदस्यों को सौंप दी।

इस दौरान नेवी के सदस्य मोतीराम रूलानिया, कमल बिजारणिया, श्रवण, रामधन, रामस्वरूप खोखर, लादूराम खोखर सहित शहीद के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान साथियों की ओर से मदद को लेकर की गई पहल की हर किसी ने सराहना भी की।

नौसैनिक के परिवार को आर्थिक सहायता की राशि प्रदान करते हुए।
खबरें और भी हैं...