पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एअर इंडिया : बोली जमा कराने की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार ने एअर इंडिया की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली जमा कराने की अंतिम तारीख 17 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। सरकारी एयरलाइन के विनिवेश को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बने मंत्री समूह ने यह निर्णय लिया है। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने शुक्रवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

इसके मुताबिक कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण उभरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए और इच्छुक खरीदारों के अनुरोध पर अंतिम तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सवाल-जवाब के लिए छह मार्च तक का समय दिया था।

एअर इंडिया में 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए 27 जनवरी को एक एक आरंभिक सूचना ज्ञापन जारी किया था। इसमें सिंगापुर की कंपनी के साथ एअर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट्स 50% हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...