- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News All Diseases Can Be Overcome By Consecration Of God Surishwar
परमात्मा का अभिषेक करने से सभी व्याधियां हो सकती है दूर : सूरीश्वर
जैनाचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सुरीश्वर महाराज के 150वें जन्म वर्ष के अंतर्गत गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सुरीश्वर महाराज की पावन निश्रा में महा मांगलिक सक्रांति महोत्सव मनाया गया।
जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरीश्वर की परंपरा में सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश होना सक्रांति दिवस कहलाया जाता है। आचार्य नित्यानंद सुरीश्वर ने साधु साध्वी वृंद मुनिराज मोक्षानंद विजय, मुनिराज पद्मशील विजय, साध्वी पूर्ण प्रज्ञा श्रीजी आदि ठाना के साथ जब बोहरवाड़ी स्थित तपा गछ श्रीसंघ के उपाश्रय में प्रवेश किया तो आचार्य विजय वल्लभ सुरीश्वर के जयकारों से सभा गुंजायमान हो उठा।
पाट पर विराजमान होकर गुरुदेव ने सर्वप्रथम मंगलाचरण द्वारा सक्रांति महोत्सव का आगाज किया। जैन समाज के युवा गायक श्रेयांश सिंघवी ने सभा का संचालन किया। लुधियाना से आए आत्मानंद जैन समिति के संजीव जैन, सूरत से आए पार्श्व वल्लभ जैन मंडल, सुनील भुरट, कमल बांठिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
इसके बाद मुनिराज मोक्षानंद द्वारा प्रवचन दिया गया। उन्होंने बताया कि परमात्मा का अभिषेक करने से सारी व्याधियों दूर हो जाती है। इस दौरान अभय समदड़िया, राजेंद्र कटारिया, सुरेश चौधरी, राजेश चौरडिया, मनीष भुरट, स्वदेश बांठिया, प्रवीण बांठिया, जैन युवा संघ सहित अनेक लोग मौजूद थे।