पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Announcement Of Agricultural Market In Navan Adm Office In Kuchaman And College In Makrana

नावां में कृषि मंडी, कुचामन में एडीएम ऑफिस व मकराना में कॉलेज की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान नावां को तीन तोहफे दिए गए। नावां विधायक व राजस्थान सरकार के उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के प्रयास रंग ला रहे हैं। सीएम की ओर से नावां क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान करने के लिए कृषि उपज मण्डी की घोषणा की गई तथा इनडोर स्टेडियम व राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय खुलवाने की भी घोषणा की गई। नावां में चारों ओर खुशी का माहौल है। इसी के साथ ही लोगों ने महेन्द्र चौधरी का आभार जताया। नावां क्षेत्र के किसानों को कृषि मण्डी को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के किसानों ने इस बार महेन्द्र चौधरी से नावां में कृषि मण्डी खुलवाने की मांग रखी थी। जिस पर विधायक चौधरी ने सीएम को इस समस्या के बारे में बताया था अब यहां कृषि मंडी की घोषणा कर दी गई है। महेन्द्र चौधरी की ओर से इसी वर्ष शहर में राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया था। लेकिन महाविद्यालय में केवल कला वर्ग ही होने से अपेक्षित नामांकन भी नहीं हो सका तथा अधिकांश वाणिज्य वर्ग के बच्चों को निराशा मिली। यह समस्या महेंद्र चौधरी को बताई गई, जिस पर चौधरी के प्रयासों से अब यहां वाणिज्य संकाय की घोषणा हुई है।

कुचामन सिटी में पटाखे फोड़कर शहरवासियों ने खुशी जताई तो मकराना में भी मुंह मीठा कर लोगों ने व्यक्त की खुशी


कुचामन सिटी | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट रिप्लाई में कुचामन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय खोलने की घोषणा की। स्थानीय विधायक व राज्य सरकार में उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को बजट रिप्लाई में सीएम ने कुचामन में एडीएम कार्यालय की घोषणा कर जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्य बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने पटाखे फोड़े।


मकराना | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मकराना में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है, जिसकी जानकारी मिलते ही शहरवासियों ने खुशी जताई। नगर परिषद सभापति समरीन भाटी व उप सभापति अब्दुल सलाम भाटी ने कांग्रेस के नागौर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी एवं कॉलेज खोलने के लिए किए गए प्रयास के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गैसावत ने कहा कि कांग्रेस राज में हर बजट में मकराना का ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री बजट में मकराना का नाम जरूर लेते हैं। पिछले बजट में मकराना में एडीजे कोर्ट की सौगात मिली तथा इस बार सरकारी कॉलेज की सौगात दी है। उप सभापति अब्दुल सलाम भाटी ने कहा कि मकराना में विकास के काम हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की। अनवर गहलोत, पार्षद इफ्तेखारूदीन, आदिल चौहान, फारूक चौधरी, अयूब गैसावत, असलम चौधरी, मजहर गैसावत, मेहंदी हसन आदि मौजूद थे।

मकराना. कांग्रेस जिलाध्यक्ष गैसावत का मुंह मीठा करवाते हुए उप सभापति व शहरवासी।

कुचामन. एडीएम कार्यालय की घोषणा के बाद बस स्टैंड पर पटाखे फोड़ते कांग्रेसी कार्यकर्ता व शहरवासी।
खबरें और भी हैं...