- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Annual Barsi Festival At Ramdwara From 15 To 22 March
रामद्वारा में वार्षिक बरसी उत्सव 15 से 22 मार्च तक
बख्तासागर स्थित रामद्वारा केशवदास महाराज की बगीची में मानाराम महाराज की 56वीं व केशवदास महाराज की 20वीं बरसी का उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। रामद्वारा महंत जानकी दास महाराज ने बताया कि 15 से 22 मार्च तक आयोजित इस साप्ताहिक कार्यक्रम में संतो द्वारा राम नाम जप कार्यक्रम आयोजित होगा। 15 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा दोपहर साढ़े 12 से साढ़े 4 बजे तक होगी। इस अवसर पर मेड़ता रोड रामद्वारा के महंत गोरधनदास रामस्नेही कथा का वाचन करेंगे। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक नानी बाई के मायरे की कथा का वाचन महंत जानकीदास महाराज द्वारा किया जाएगा। इसी के अंतर्गत संध्या वंदन व रात्रि काे जागरण तथा संत सम्मेलन 21 मार्च शनिवार को आयोजित होगा। साथ ही चरण पादुका पूजन अखंड राम नाम जप की पूर्णाहुति संत सत्कार के साथ बरसी उत्सव 22 मार्च सुबह साढ़े 10 बजे से होगा।