पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Arrest Of Accused In Firing Case And Demand For Compensation

फायरिंग प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेड़तियान सिलावट समाज राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन यहां एसडीएम को सौंपकर गत 3 मार्च को मकराना में हुई फायरिंग में मृतक फिरोज के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तार किए जाने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। मेड़तियान सिलावट समाज के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद जान बल्खी ने बताया कि डीडवाना निवासी फिरोज समनीघर अपने साथियों के साथ 3 मार्च को मकराना में शादी समारोह में शिरकत कर वापस डीडवाना लौट रहा था कि जूसरी चौराहे पर अचानक हुई फायरिंग में फिरोज सिलावट की मौत हो गई तथा उसका साथी नवाब घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मगर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी ब्लाइंड शार्प शूटर समीर भाटी व उसके साथी अब भी गिरफ्त से दूर हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। मृतक के परिवार के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं होने के चलते पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख का मुआवजा दिलवाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन देने वालों में समाज अध्यक्ष अब्दुल शकूर, प्रवक्ता नूर मोहम्मद बल्खी, मोहम्मद सलीम बल्खी, अब्दुल हमीद मुगल सुजानगढ़, महबूब आलम, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद नदीम, दीन मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, अब्दुल रशीद, जाकिर खान जसवंतगढ़, इंसाफ खान, सिकंदर अली बड़गुजर, मुहम्मद जावेद, आरिफ बल्खी आदि शामिल रहे।

मामले में मुख्य अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की गई। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 3 मार्च को मकराना में घटित हुई घटना में डीडवाना निवासी मोहम्मद फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही नवाब घायल हो गया। इस घटनाक्रम मे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी भी घटनाक्रम का मुख्य अभियुक्त फरार है। जिसको शीघ्र गिरफ्तार किया जाए एवं मृतक व घायल के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील बल्खी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, एडवोकेट हाकम अली खान, लतीफ, अयूब खां, असगर अली, शरीफ रंगरेज, पार्षद गुलशेर खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

मेड़तियान सिलावट समाज राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन यहां एसडीएम को सौंपकर गत 3 मार्च को मकराना में हुई फायरिंग में मृतक फिरोज के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तार किए जाने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। मेड़तियान सिलावट समाज के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद जान बल्खी ने बताया कि डीडवाना निवासी फिरोज समनीघर अपने साथियों के साथ 3 मार्च को मकराना में शादी समारोह में शिरकत कर वापस डीडवाना लौट रहा था कि जूसरी चौराहे पर अचानक हुई फायरिंग में फिरोज सिलावट की मौत हो गई तथा उसका साथी नवाब घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मगर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी ब्लाइंड शार्प शूटर समीर भाटी व उसके साथी अब भी गिरफ्त से दूर हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। मृतक के परिवार के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं होने के चलते पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख का मुआवजा दिलवाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन देने वालों में समाज अध्यक्ष अब्दुल शकूर, प्रवक्ता नूर मोहम्मद बल्खी, मोहम्मद सलीम बल्खी, अब्दुल हमीद मुगल सुजानगढ़, महबूब आलम, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद नदीम, दीन मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, अब्दुल रशीद, जाकिर खान जसवंतगढ़, इंसाफ खान, सिकंदर अली बड़गुजर, मुहम्मद जावेद, आरिफ बल्खी आदि शामिल रहे।

डीडवाना| राजस्थान मेड़तियान सिलावट समाज कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाल ही में मकराना में फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत मामले में मुख्य अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की गई। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 3 मार्च को मकराना में घटित हुई घटना में डीडवाना निवासी मोहम्मद फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही नवाब घायल हो गया। इस घटनाक्रम मे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी भी घटनाक्रम का मुख्य अभियुक्त फरार है। जिसको शीघ्र गिरफ्तार किया जाए एवं मृतक व घायल के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील बल्खी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, एडवोकेट हाकम अली खान, लतीफ, अयूब खां, असगर अली, शरीफ रंगरेज, पार्षद गुलशेर खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

लाडनूं. एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते मेड़तियान सिलावट समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...