पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makrana News Rajasthan News Assistance In Marriage Of 3 Daughters Of Valmiki Samaj

वाल्मीकि समाज की 3 बेटियों की शादी में की सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व पर मकराना के युवाओं ने एक मिसाल पेश करते हुए तीन संगठनों के युवाओं ने वाल्मीकि समाज की 3 बेटियों के विवाह एवं कन्यादान हेतु 50 हजार सौ रुपए एवं उपहार के तौर पर 21 साड़ियां भेंट की हैं। युवा हिंदु गौ रक्षा सेवा समिति संस्थापक पूरणमल कुमावत ने बताया कि शहर के वाल्मीकि की परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की तीन बेटियों के विवाह हेतु असमर्थ हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर शहर के युवा हिंदु गौरक्षा सेवा समिति, गरीब गैंग राजस्थान एवं श्री बालाजी नवयुवक मंडल के युवाओं ने मुहिम चलाते हुए 2 दिनों तक सोशल मीडिया के माध्यम से 50 हजार 100 रुपए एवं 21 साड़ियों की व्यवस्था कर वाल्मीकि समाज की कन्याओं के कन्यादान हेतु उनकी माता को सौंपे। इस दौरान अंकित तंवर, अध्यक्ष मनीष सांखला, गरीब केंद्र राजस्थान के संस्थापक शक्तिसिंह चौहान, अक्षय सिंह, प्रवीण चौहान, आशीष तंवर, सुरेश इंदौरा, ताराचंद इंदौरा, विनोद सिंगोदिया आदि मौजूद थे।

मकराना. कन्यादान हेतु राशि एवं उपहार सौंपते हुए युवक।
खबरें और भी हैं...