- Hindi News
- National
- Besroli News Rajasthan News Attack On Bolera Camper In Film Style Set Fire The Young Man Sitting In The Car Burns Badly
फिल्मी स्टाइल में बाेलेराे कैम्पर पर हमला, अाग लगाई, गाड़ी में बैठे दाे युवक बुरी तरह झुलसे
नाेखा पुलिस थाने के पीछे शाम काे फिल्मी स्टाइल में एक गाड़ी में सवार हाेकर अाए कुछ युवकों ने एक बाेलराे कैम्पर काे घेर कर उसमें अाग लगा दी। इससे गाड़ी में सवार दाे युवक बुरी तरह झुलस गए। उन्हें पीबीएम हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना शाम काे करीब 4.30 बजे हुई। पुलिस थाने के ठीक पीछे गली में से जा रही बाेलराे कैम्पर काे एक गाड़ी में सवार करीब एक दर्जन युवकाें ने घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दाेनाें गाडियों ने उसे टक्कर मारी। उसके बाद पेट्रोल डालकर अाग लगा दी अाैर फरार हा़े गए। कैम्पर अाग में घिर गई। उसमें चार जने सवार थे। दाे जनाें ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। अजीत सिंह भाटी अाैर शांतिलाल बाेथरा बुरी तरह अाग में झुलस गए। उन्हें भी किसी प्रकार बाहर निकाला गया। थाने में उस वक्त सीएलजी की मीटिंग चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में अाई। नाेखा हाॅस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दाेनाें युवकों काे बीकानेर के पीबीएम हाॅस्पिटल रैफर कर दिया गया। दमकल मंगवाकर अाग पर काबू पाया गया। एएसपी ग्रामीण भी शाम काे नाेखा पहुंच गए। सीअाे नेम सिंह चाैहान ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दल रवाना कर दिए गए हैं। हमले में उपयोग में ली गई बाेलराे कैम्पर जब्त कर ली गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मदन मोहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमा, सीओ नेमसिंह ने घटना का निरीक्षण किया।