14 मार्च से चलेगा जागरूकता अभियान
कोरोना वायरस से बचाव के लिए आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति की ओर से 14 मार्च से नागौर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में जागरूकता एवं बचाव अभियान शुरू किया जाएगा। भामाशाह भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया ने बुधवार को मूलवास सीलवा में कोरोना वायरस से बचाव का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर समिति संस्थापक एवं मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारुक आफरीदी, उपाध्यक्ष साबिर हुसैन, समाजसेवी राजेश कुलरिया व जावेद अख्तर आह्वान की टीम के साथ उपस्थित थे। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए 14 मार्च से अभियान शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम गौसेवी एवं मानवसेवी संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में होगा।