- Hindi News
- National
- PHEE News Rajasthan News Bhamashah Presented Tanker At Gaushala To Feed Water To Gau Dynasty In Summer Season
गर्मी के सीजन में गौ वंश को पानी पिलाने के लिए भामाशाह ने गोशाला में भेंट किया टैंकर
ग्राम खिंवताना स्थित रामदेव गोशाला सेवा समिति में धुलंडी स्नेह मिलन के अवसर पर भामाशाह दयालराम पुत्र रामनिवास जाखड़ की अोर से गोशाला में गायों की जलापूर्ति के लिए 1 लाख 10 हजार की लागत का टैंकर भेंट किया गया।
साथ ही गायों को 2 क्विंटल गेहूं की लापसी व डेढ़ क्विंटल गुड़ खिलाया गया। भामाशाह दयालराम जाखड़ ने कहा कि गायों की सेवा से बढ़कर कोई पवित्र कार्य नहीं है इसलिए गायों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। गौशाला अध्यक्ष रामदेव चोयल ने कहा कि पुराणों में कहा गया है कि जो मनुष्य गौ माता के खुर से उड़ी हुई धूलि को सिर पर धारण करता है, वह मानों तीर्थ के जल में स्नान कर लेता है और उसे सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। सचिव राधाकिशन कागट ने कहा कि गांवों में गायों की सेवा के लिए गौसेवक तो काफी है लेकिन उन गौसेवकों को प्रेरित करने वाले लोगों की कमी की वजह से गौशालाओं का विकास नहीं होता हैं। अतः ऐसे महान भामाशाहों को गायों के प्रति जुड़ाव करवाने से गायों की सेवा में कोई कमी नहीं रहेगी। इस मौके पर गौशाला अध्यक्ष रामदेव चोयल, कोषाध्यक्ष हीराराम खोखर, सचिव राधाकिशन कागट, भामाशाह दयाल राम जाखड़, राजेश खोखर सहित ग्रामीण मौजूद थे।
खिंवताना गौशाला में टैंकर भेंट करते भामाशाह व मौजूद अन्य गौसेवक।