पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Bidiyad39s Team Was Winner In Volleyball Competition

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिदियाद की टीम रही विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में बाइपास के निकट संत धोलिया महाराज की स्मृति में पूर्व सरपंच लोकेंद्र सिंह, विकास समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व ग्रामीणों के तत्वावधान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मीठड़ी, पदमपुरा, गौगोर, मंडावरा, बोरावड़, बोबास, जयपुर, हरियाणा, गुडगांव आदि 15 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विकास समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व पूर्व सरपंच लोकेंद्र सिंह, भामाशाह बाबूलाल कुमावत आदि ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बोबास क्लब व बाबल क्लब बिदियाद के बीच हुआ। जिसमें बाबल क्लब बिदियाद ने 21/18, 21/20 व 21/17 से विजयी हुआ।

अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील पोषक, कुमावत समाज अध्यक्ष हनुमान बेहरा, भैरूराम धुमानिया, केशाराम पोषक, हनुमान पोषक, लक्ष्मण योगी, हरदेव पोषक, गजेंद्र चौधरी, बाबूलाल राहोरिया, हितेश काछवाल, विजय सेन, विनोद योगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खेल समाचार**
खबरें और भी हैं...