पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makrana News Rajasthan News Bike Dealer Agency Embezzles 216 Crore Reports Lodged At Police Station

बाइक डीलर एजेंसी में साझेदार ने 2.16 करोड़ का गबन किया, थाने में रिपोर्ट दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलाना रोड स्थित एक बाइक डीलर कंपनी में साझेदार की आरे से 2.16 करोड़ रुपए का गबन करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दीपक बंसल निवासी मकराना ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पूर्व परिचित अजमेर निवासी प्रेम नारायण गर्ग एवं उसके पुत्र पराग कुमार ने वर्ष 2006 में हीरो होंडा कंपनी की साझे में डीलर शीप करने की पेशकश करने पर उन्होंने आरोपी के साथ मिलकर डीलर शीप हेतु फर्म स्विफ्ट मोटर्स के नाम से फर्म रजिस्टर्ड करवा ली। फर्म में 50 फीसदी प्रार्थी एवं 50 फीसदी हिस्सेदारी पराग कुमार की थी। स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी भी आरोपी के पास थी और वही संचालन करता था। पराग कुमार ने उसे नुकसान पहुंचाने के लिए स्विफ्ट मोटर्स के बैंक खातों से पारिवारिक फर्म स्विफ्ट प्रोजेक्ट एवं एचसीए फाइनेंस लिमिटेड के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दी। पराग कुमार ने अपने पिता प्रेमनारायण, माता बीना, प|ी सोनू गर्ग के साथ मिलकर स्विफ्ट मोटर्स के खाते से 31 दिसंबर को 90.17 लाख रु एवं एचसीए फाइनेंस के खाते में 1.26 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने 2.16 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर साझेदारी फर्म स्विफ्ट मोटर्स में गबन किया है।

खबरें और भी हैं...