- Hindi News
- National
- Didwana News Rajasthan News Bindori Took Out Daughter Sitting On A Mare In Marriage
शादी में बेटी को घोड़ी पर बैठा निकाली बिंदौरी
निकटवर्ती ग्राम पालोट में सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार कर अनूठी पहल करते हुए बेटी की शादी में उसे घोड़ी पर बैठाकर गांव में बिंदौरी निकाली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालोट निवासी देबीराम मेघवाल ने पुत्री मनोहरी की शादी में उसे घोड़ी पर बैठाकर गांव में बिंदौरी निकाली। देबीराम ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए पुरानी कुरीतियों को मिटाना होगा ग्रामीणों ने पहल की सराहना की।