पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Biometric Attendance System Closed To Prevent Corona

कोरोना से बचाव के लिए बॉयोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को किया गया बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व भर में महामारी घोषित हुए कोरोना से बचने के लिए जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में कार्मिकों वगैरह की प्रतिदिन अंगूठा लगवाकर ली जाने वाली बॉयोमीट्रिक उपस्थिति आगामी आदेश तक बंद कर दी गई है और मैनुअल उपस्थिति ली जाने की व्यवस्था की गई है, वहीं सम्पूर्ण परिसर में रोजमर्रा कर्मचारियों, विद्याथियों आदि के जहां-जहां हाथों का स्पर्श होता है, वहां सभी स्थानों पर 1 प्रतिशत हाइपो-क्लोगीट केमिकल से स्टेरलाइज करके शुद्ध किया जाने का कार्य भी किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव रमेश कुमार मेहता ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गत 5 मार्च को नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के सम्प्रेषण से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके लिये एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें समस्त प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी, समस्त शैक्षणिक विभागों के एचओडी, आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक, पुस्तकालय प्रभारी, होस्टल की वार्डन आदि को शामिल किया गया है। इन सभी की एक बैठक कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने लेकर सभी विद्यार्थियों, पुस्तकालय, विभागों, छात्रावासों आदि में स्वच्छता एवं शुद्धि तथा वायरस से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं सम्पूर्ण कार्यालय में इनके सघन उपाय किये जाने के निर्देश दिये हैं।

लाडनूं. जैविभा में बचाव के तरीके बताते हुए प्रो. बीएल जैन।
खबरें और भी हैं...