भाजपा का स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित
स्थानीय एमपी हवेली स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक की अगुवाई में हुआ। मीडिया प्रभारी राकेश करवा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किलक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को होली पर्व की बधाई दी। समारोह में पूर्व मंत्री किलक ने कार्यकर्ताओं के हाल चाल जाने और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आमजन से रूबरू हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भंवर सिंह रेवत, शहर अध्यक्ष प्रकाशचंद करवा, रामनिवास धूण, विजेंद्र रिणवा, सतीश अरोड़ा, सुशील भांबू, जितेंद्र दाधीच, जगदीश हेडा, उप प्रधान जितेंद्र पचार, राजेन्द्र सिंह जाखेड़ा, मनीष नीमड़ी, राजेन्द्र वैष्णव, विकास कस्वां, राजेंद्र वैष्णव, रमजीराम आर्य, महावीर सिंह, सत्यनारायण शर्मा पूंदलोता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।