पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धुलंडी पर्व पर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर व आसपास के ग्रामीणांचल में होली का पर्व सोमवार व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहले दिन सोमवार को पारम्परिक रूप से होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शहर के न्यू कॉलोनी, स्टेशन रोड, पारीक कॉलोनी, नया शहर, बागड़ा कॉलोनी, आथूणा दरवाजा, घाटी कुंआ, ब्रहृामपुरी, सीकर बस स्टैंड, बूड़सू रोड, डीडवाना रोड, मिर्धा नगर सहित शहर की समस्त कॉलोनियों में लोगों ने पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया। इसी तरह दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से रामा-श्यामा व रंग-गुलाल से होली खेलने का आनंद लिया। रामा श्यामा के दिन सुबह से ही मस्तानों की टोलिया रंग-गुलाल लेकर घरों से बाहर निकलकर एक दूसरे को रंगों में रंगते नजर आए। वही संस्कृति जागरण समिति एवं पालिका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 4 दिवसीय होली फागोत्सव के तहत सोमवार रात्रि मुख्य बस स्टैंड पर सामूहिक होलिका दहन किया।

जसवंतगढ। होलिका दहन के दौरान मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...