विधि महाविद्यालय में भेंट किया बोर्ड
राजकीय विधि महाविद्यालय में विधि विद्यालय के नए भवन में शिफ्ट होने की वजह से व्हाइट बोर्ड की कमी को देखते हुए विधि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी महेंद्र ईनाणियां ने महाविद्यालय को ऐसे बोर्ड भेंट किए। प्राचार्य चतुर्गुण खलदानिया ने बताया कि अभी वर्तमान में यूथ कांग्रेस नागौर विधानसभा से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए महेंद्र ईनाणियां की जीत की खुशी में उनके दादा कंवराराम ईनाणियां की ओर से विधि महाविद्यालय को बोर्ड भेंट किए गए। इस दौरान छात्र विजेंद्र ईनाणियां, भानुप्रकाश सेन, मोहम्मद अली, राकेश मेघवाल, लक्ष्मीनारायण, शैलेंद्र, शुभम आदि मौजूद थे।