पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तब और अब पुस्तक का विमोचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राचीन काल में राजतंत्र हावी था जबकि अब भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। तब से अब तक राजनीति में भारी बदलाव आए है। यह बात बुधवार को लेखक आर भंवर मधुप ने बुधवार को उनके द्वारा रचित पुस्तक तब और अब के विमोचन अवसर पर कही। पुस्तक राजतंत्र से प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं की यात्रा को प्रदर्शित करती है, जिसमें प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक बोरावड़ के विकास का तुलनात्मक विवेचन प्रस्तुत किया गया है। मधुप ने कहा कि तब और अब पुस्तक के माध्यम से लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को नजदीक से समझा जा सकता है। बोरावड़ में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्थान बोरावड़ से बीके साक्षी व बीके अमृता ने पुस्तक का विमोचन किया। पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित, पूर्व वारंट ऑफिसर नंदकिशोर सिंह, कवि रामदयाल सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...