पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दयालपुरा में बीपीएल दंपती को नहीं मिल रही है सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम में एक बुजुर्ग दपंती को सहायता नहीं मिल पाने से परेशानी का सामना करना पड़ हर है। दंपती के संतान नहीं होने से कमाने वाला कोई नहीं है। वही सरकारी सहायता भी नहीं मिल पा रही है। गांव के 80 वर्षीय बीमार नाथूराम मेघवाल पिछले 2 साल से खाट पर है। नाथूराम की प|ी ग्यारसी देवी भी बीमार रहती है।

फिर भी खाट पर पड़े अपने बूढ़े पति की सेवा कर रही है। दंपती का परिवार बीपीएल श्रेणी में होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। इसके साथ ही दयालपुरा पंचायत रिकॉर्ड में ओडीएफ घोषित हो चुकी है, मगर बुजुर्ग दंपती के घर पर अब तक शौचालय भी नहीं बना पाया है। पुराना मकान भी जर्जर है। नाथूराम के हिस्से की जमीन पर उसका भांजा बुवाई नहीं करने देता है। मामला विचाराधीन है। हालांकि दंपती को वृद्धावस्था पेंशन तो मिलती है। मगर डीडवाना स्थित बैंक में जाने के लिए सीधी बस नहीं होने से दंपती को निजी वाहन किराए पर लेकर डीडवाना जाना पड़ता है। ऐसे में वो पेंशन किराए में ही पूरी हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बुजुर्ग दंपती की हालत दयनीय है, मगर अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद भी उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाती है। वही इस संबंध में बीडीओ अर्चना मौर्य ने बाया कि शौचालय के लिए दुबारा सर्वे किया जा रहा है। इसमें बुजुर्ग दंपती को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पेंशन भी घर बैठे दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। वही एसडीएम अंशुल सिंह बेनीवाल ने कहा कि बुजुर्ग दंपती को हर सरकारी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

दयालपुरा. बीमार बुजुर्ग नाथूराम की सेवा करती प|ी।
खबरें और भी हैं...