महिला को भाई ने थप्पड़ मारा तो पुलिस ने पकड़ा
प्रेम विवाह के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पांच बच्चों की मां के साथ उसके भाई सहित दो जनों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ खींचतान की। इस बीच उसके भाई ने एक थप्पड़ भी मार दिया। माहौल बिगड़ा तो पुलिसकर्मियों ने दौड़कर बीच-बचाव कर थाना पुलिस को बुलाया। इस पर कोतवाली पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार किया।
जानकारी अनुसार एक महिला ने पति की मौत के बाद हाल ही में प्रेम विवाह किया था। महिला को कोर्ट के बाद एसपी कार्यालय जाने के निर्देश मिले तो वो पति व बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। इसी दौरान उसका भाई व उनके साथ कुछ युवक भी कार्यालय आ गए। फिर माहौल बिगड़ा तो कोतवाली पुलिस ने संभाला। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार महिला के चार बेटियां व एक बेटा है।