- Hindi News
- National
- Besroli News Rajasthan News Bus Slips Into Trailer Driver Driver Dies After Driver Naps Sleep
ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ट्रेलर में घुसी बस, चालक-खलासी की मौत
जयपुर | विश्वकर्मा इलाके में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे पर लक्ष्मीनारायणपुरा में पंखुड़ी के पास गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे ड्राइवर को नींद की झपकी आने से नीमच से दिल्ली जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में बस चालक-खलासी व करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने चालक एमपी के नीमच निवासी अख्तर (50) व खलासी रायपुर भीलवाड़ा निवासी महेन्द्र सिंह बड़वा (35) को मृत घोषित कर दिया।