- Hindi News
- National
- Parbatsar News Rajasthan News Call To Adopt Gandhiji39s Thoughts Through Drama
नाटक के माध्यम से गांधीजी के विचार अपनाने का अाह्वान
स्थानीय सीमा मेमोरियल विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में नाटक के माध्यम से गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की।
समारोह के संयोजक रमेश चंद बोहरा थे। मुख्य अतिथि दुर्गपाल सिंह रलावता व अजय गौड़ ने दांडी यात्रा के बारे में छात्रों को जानकारी दी। संस्था निदेशक विकास दाधीच, प्रियांक गौड़, जगदीश मूंड ने नमक सत्याग्रह व असहयोग आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि देवाराम व संस्था प्रधान पुष्पा बागड़ा ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात कर जीवन में प्रेरणा लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। व्याख्याता महेंद्र सिंह व नीतू कंवर ने विस्तार से स्वाधीनता आंदोलन की जानकारी दी। संचालन भीम सिंह ने किया।