शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन
सिखवालों के मोहल्ले में स्थित हनुमत हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर को लेकर शनिवार को बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीशनारायण, शौकत भाटी, मच्छराज सिखवाल, अजहरूदीन सहित अनेक लोग मौजूद थे। मच्छराज सिखवाल ने बताया कि शिव हॉस्पिटल एवं हनुमत हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस शिविर में मुंह कैंसर, दंत रोग, फीजियोथैरपी, गंठिया रोग, मधुमेह, बीपी सहित अनेक रोगों की जांच होगी।