अवैध शराब की 14 पेटियों से भरी कार जप्त
पंचायत चुनाव से पूर्व देशी शराब का अवैध रूप से परिवहन करते हुए श्रीबालाजी थाना पुलिस ने गुरुवार को रात में दो जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से गंगानगर शुगर मिल्स देशी शराब की 14 पेटियां जब्त की हैं। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। आरोपी शराब कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे। यह पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। एएसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि चुनाव पूर्व मादक पदार्थ एवं शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ एसपी विकास पाठक के निर्देशन में अभियान के तहत गुरुवार की रात मुखबिर से एक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में छैलूसिंह व जयवीर सिंह को पुलिस ने मौके से भागते हुए पकड़ा।