अवैध मूरड़ खनन को लेकर मामला दर्ज
कस्बे में हो रहे अवैध खनन पर खनिज विभाग ने भावण्डा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ पूरणमल मीणा ने बताया कि खनिज विभाग के फोरमैन आनंद सिंह ने कस्बे के खसरा नंबर 1396 खातेदार उगमा पुत्री छगन राम, पप्पू पुत्री छगनाराम, भंवरी प|ी छगना राम, माणक पुत्र छगना राम, रामनिवास पुत्र छगनाराम द्वारा अपने खेत में कराए जा रहे अवैध खनन को लेकर शिकायत मिली तो मौके पर पहुंच जांच की। इस दौरान दो एलएनटी से अवैध खनन करते हुए पाया गया।
यह खनन ग्रेवल रोड बनाने के लिए किया जा रहा था इस पर खनिज विभाग के फोरमैन ने इन सभी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।