बाड़े से 60 सुअर चोरी होने का मामला दर्ज
पुलिस थाना मकराना में 60 सुअर चोरी होने का एक मामला दर्ज हुआ है। प्रार्थी नेमाराम पुत्र देवीलाल हरिजन निवासी बुड़सू ने बताया कि वह सुअर पालन का कार्य करता है। जिसके लिए घर के पास ही एक बाड़ा बनाया हुआ है।
गत 20 फरवरी 2020 को रात्रि के समय अज्ञात चोर उसके 60 सुअर चोरी कर ले गए। उसने बताया कि पड़ौसी द्वारा रात्रि में किसी पिकअप द्वारा जानवरों को बाड़े से भरकर ले जाने की जानकारी मिली थी।