पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीआई टीम ने आयकर अधिकारी से की पूछताछ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयकर सर्वे के बाद एक कारोबारी समूह की चार फर्मों में स्टॉक का आंकलन कागजों मे कम दर्शाने की एवज में घूस लेने के मामले की जांच में जुटी सीबीआई टीम ने नागौर में पदस्थापित आयकर अधिकारी राजेंद्र मीणा से भी कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ का यह क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। उल्लेखनीय है कि नागौर के कारोबारी सैयद सदाकत अली ने सीबीआई को एक शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने अपने परिवार की फर्मों पर आयकर सर्वे करने वाले अधिकारी लक्ष्मणसिंह, राजेंद्र मीणा, प्रेमसुख डिडेल द्वारा सीए सुरेश पारीक के मार्फत स्टॉक को 4 करोड़ तक दर्शाकर चार गुना टैक्स करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस शिकायत की जांच में भी सामने आया था कि आरोपियों का यह नेक्सस पूर्व में भी इसी तरह की अवैध वसूली करता रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने प्रकरण दर्ज कर सिंह, डिडेल और पारीक को गिरफ्तार किया था। चूंकि, इस शिकायत की सत्यापन कार्रवाई में दूसरे आईटीओ राजेंद्र मीणा का नाम भी आया था और एफआईआर में भी नामजद किया गया था। इसी आधार पर शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने मीणा को पूछताछ के लिए सीबीआई ऑफिस बुलाया था। यहां जांच अधिकारी सहित अन्य की टीम ने कई घंटों तक प्रकरण के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मीणा को अन्य आरोपियों के आमने-सामने बिठा भी सवाल किए गए।

खबरें और भी हैं...