विश्नोई समाज का समारोह आयोजित
नागौर की जोधपुर बीकानेर बाईपास स्थित लेगा गार्डन में बिश्नोई समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जिले के विश्नोई समाज के लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान नागौर नगरपरिषद के आयुक्त जोधाराम विश्नोई, कोतवाल सीआई अमराराम राम खोखर, नागौर कोर्ट के अपर लोक अभियोजक महावीर विश्नोई, उद्योगपति हरिराम धारणियांं, भगवानाराम धारणियां, जोधपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता मांगीलाल लेगा, खींवसर तहसीलदार रामस्वरुप जोहर सहित अनेक लोग शामिल हुए। इन सभी लोगों ने सामाजिक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।