पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ren News Rajasthan News Chanting Of Unbroken Ram Naam Begins Under Satsang Ceremony In Dariyav Dham Ren

दरियाव धाम रेण में सत्संग समारोह के तहत अखंड राम नाम जाप शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरियाव धाम में बुधवार को पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री के सानिध्य में उत्तराधिकारी सज्जन महाराज ने दीप प्रज्वलित कर अखंड राम नाम जाप का शुभारंभ किया। राम नाम जाप 11 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। 8 अप्रैल को दरियाव महाराज का वार्षिक सत्संग समारोह होगा। सत्संग प्रवचन व दरियाव महाराज की तपस्या की ईंटें लाखा सागर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ तैराई जाएगी। इस दौरान दरियाव धाम के प्रमुख संत बस्तीराम शास्त्री, संत कीमतराम महाराज, रामप्रकाश, ओम महाराज, रामेश्वर दास, श्याम दास, फतेह राज महाराज, पंडित रमेश आचार्य, माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष पुखराज मणियार, नाथूराम प्रजापत, सत्यनारायण, संत गणेशराम, नैनी बाई, केसरबाई नागौर, लक्ष्मीबाई जोधपुर आदि उपस्थित थे।

रेण. अखंड राम नाम जाप करते संत व महंत।
खबरें और भी हैं...