- Hindi News
- National
- PHEE News Rajasthan News Chess Indian Grand Master Harika Lost To Former World Champion Alexandra In Sixth Round
शतरंज: भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका छठे राउंड में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एलेक्जेंड्रा से हारीं
लुसाने| भारतीय ग्रैंड मास्टर द्रोणावल्ली हरिका फीडे महिला ग्रांप्री चेस टूर्नामेंट के छठे राउंड में हार गईं। हरिका को पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एलेक्जेंड्रा कोसतेनुक ने हराया। इस हार के बाद हरिका तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। यह हरिका की टूर्नामेंट में पहली हार है। इससे पहले उन्हांेने दो बाजी जीतीं और तीन ड्रॉ खेली थीं।