पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Children Played Holi With Police Personnel Visited Police Station

बच्चों ने पुलिस कर्मियों संग खेली होली, थाने का किया अवलोकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बच्चों ने यहां पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली। इस होली की विशेषता यह भी रही है कि इस दौरान प्राकृतिक गुलाल व रंग का उपयोग किया गया। बचपन स्कूल के बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाई गई गुलाल से थाने में पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली। इस अवसर पर हैड कांस्टेबल जेठाराम ने बच्चों को थाने का अवलोकन करवाया और कार्य प्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान कांस्टेबल किरण चौधरी, शारदा, प्रेमकुमार, दिनेश कुमार, आशीष, आमीन खां, गिरधारीराम आदि ने भी बच्चों को गुलाल लगाया तथा मिठाई खिलाई। इस दौरान प्रिंसिपल हर्षिता जैन, कोमल दुगड़, स्वाति सोनी, प्रियंका वर्मा, प्रियंका चौधरी, मिलन भोजक, दिप्ती दुगड़, शिल्पी सोलंकी, मीनू वर्मा, खुशी जांगिड़, निकिता शर्मा का सहयोग रहा। डायरेक्टर दिनेश धेडू ने स्टाफ का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...