डेह पुलिस चौकी में हुई सीएलजी बैठक
कस्बा के पुलिस चौकी में रविवार को जायल वृत्ताधिकारी हजारीराम चौहान की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक हुई, जिसमें चौहान ने कहा कि होली पर्व पर प्रेम व भाईचारा बनाए रखे। थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने भी विचार रखे।हैड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश, पुसाराम, रामधन मीणा, सहदेव, सरपंच रणवीर सिंह, उदावत, श्रवण सिंह, हुलास छाबा, दिनेश गौरा, नुकलाराम, भंवरु खां, छोटू राम जाखड़, जयराम, हीरा सिंह जाखड़ मौजूद रहे।
नागौर| सदर थाने में रविवार को पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी की बैठक ली। सीओ मुकुल शर्मा ने सीएलजी सदस्यों से चर्चा की। एसआई रामपाल मौजूद थे।
नागौर| सदर थाने में रविवार को पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी की बैठक ली। सीओ मुकुल शर्मा ने सीएलजी सदस्यों से चर्चा की। एसआई रामपाल मौजूद थे।
पांचौड़ी | कस्बे के पुलिस थाने में रविवार शाम काे करीब पांच बजे हाेली के त्योहार काे लेकर सी एलजी बैठक थानाधिकारी शंभूदयाल की अध्यक्षता में की गई। थानाधिकारी ने लाेगाे से कहा कि त्योहार शांति पूर्वक मनाए व अगर कहीं काेई असमाजिक तत्व काेई गड़बड़ करे ताे तुरन्त पुलिस काे सूचना दे। अक्षय जैन, धनसिंह, अाेमसिंह, मदनलाल मेघवाल, रेवन्तराम गाेरचिया, अमीरदीन, सुरेश दहिया, अनाेपचंद राव, देवीचन्द जैन अादि लाेग माैजूद रहे।
संखवास | कस्बे में होली के पर्व को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीईओ मूंडवा लोकेश मीणा ने की और भावण्डा एसएचओ पूरणमल मीणा ने सभी ग्रामीणों के जानकारी दी। भीखाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच अर्जुन राम ईनाणियां, कांग्रेस नेता लूणकरण दाधीच, इकबाल, राहुल राजपुरोहित मौजूद रहे।