पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchera News Rajasthan News Competition Held In Pune By Om Caters Of Kuchera

पुणे में आयोजित प्रतियोगिता कुचेरा के ओम कैटर्स ने जीती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र राज्य के पुणे में होली पर्व के मौके पर आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता का खिताब ओम कैटर्स आर जे 21 ने जीता। वहीं समापन के मौके पर जाट समाज पूना कमेटी अध्यक्ष प्रेमाराम फूलफगर ने कहा कि कब्बडी हमारा पुश्तैनी खेल है। गांवों में प्राचीन समय से ही होलिका दहन के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। वहीं उपविजेता बालाजी टीम आर जे 19 रही। विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 21 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जाट समाज अध्यक्ष बाबूलाल बटेर, भूतपूर्व जाट समाज अध्यक्ष रामस्वरूप छरंग, रामस्वरूप जारोड़ा, सीताराम जारोड़ा, पूनाराम खोजा, किशोर सांगवा, हरदेव जुंजाड़िया, भंवर कुतङी, महेन्द्र कमेङिया, कैलाश जारोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।

खेल समाचार**
खबरें और भी हैं...