विद्यालय में भेंट किया कम्प्यूटर सिस्टम
डीडवाना| निकटवर्ती ग्राम नौरंगपुरा के राउप्रावि में निहारिका एज्युकेशन ग्रुप के ओमप्रकाश कस्वां ने अपने जन्मदिवस पर कंप्यूटर सेट भेंट किया। विद्यालय में कम्प्यूटर नहीं से विद्यार्थी इस तकनीकी शिक्षा का ज्ञान सरकारी स्तर पर प्राप्त नहीं कर पा रहे थे। और निजी सेन्टर पर जाकर शुल्क देकर शिक्षा प्राप्त करते है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कस्वां ने कम्प्यूटर भेंट किया। इस दौरान संस्था प्रधान प्रदीप ईशरावा ने कस्वां का अभिनंदन किया। इस मौके पर संतोष पूनियां, सुशीला, तरन्नुम, लक्ष्मी, डूंगरराम, केशरराम, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।