- Hindi News
- National
- Kuchaman News Rajasthan News Construction Of Class Room Started In Government School
राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्ष का निर्माण शुरू
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुरा में बुधवार को भामाशाह कसवां परिवार द्वारा घोषित कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
प्रधानाचार्य बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि नारायणपुरा के कसवां परिवार ने 3 लाख रुपए की लागत में विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण करवाने की वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में घोषणा की थी। कार्य का प्रारंभ बुधवार को विधि विधान के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर कसवां परिवार से रामेश्वर कसवां, गोपाल कसवां, मेहराम कसवां, रुघाराम कसवां, बीरमा राम कस्वां, सोहन राम कस्वां, सेवाराम, मंगलाराम, कमल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्याख्याता बन्नाराम, श्रवण सिंह, प्रेमलता चौधरी, मक्खन लाल, सुरेश चंद, नाथूलाल, कृष्णा पारीक, अमृता मीणा उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी. कक्षा कक्ष निर्माण हेतु शिलान्यास करते भामाशाह।