पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Corona Transition Recognition To Be Canceled If Schools Open Before March 30

कोरोना संक्रमण : 30 मार्च से पहले स्कूल खुले तो मान्यता की जाएगी रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने के बाद निजी व सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थान, मदरसे व अन्य समस्त शिक्षण संस्थानों में 30 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है।

माध्यमिक निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर बताया कि कक्षा- 5, 8, 10 व 12वीं बाेर्ड की परीक्षा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होगी। गैर सरकारी विद्यालयों की बोर्ड के अलावा समस्त परीक्षाएं 30 मार्च के बाद संचालित होगी। ऐसे में 30 मार्च तक समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, मदरसे एवं अन्य सभी शिक्षण बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान संस्था प्रधान एवं स्टाफ आवश्यक ऐहतियात बरतते हुए विद्यालय में उपस्थित रहकर बोर्ड एवं शाला संबंधी कार्य संपादित करेंगे। वहीं कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने सभी सरकारी व निजी स्कूल, कोचिंग सहित अन्य शिक्षण संस्थान संचालकों को आदेशों की पालना के आदेश दिए है। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध कार्यवाही, यानी मान्यता रद्द की चेतावनी दी है।

इधर, प्राइवेट एसोसिएशन की बैठक, बोले- आदेश की पालना करें सभी स्कूल

जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की शनिवार को एलबीएस कॉन्वेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष माणक चौधरी ने की। जिला सचिव विनेश शर्मा ने कहा- कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक व कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के आदेशों की पूरे जिले के समस्त निजी विद्यालय संचालक पालना करेंगे। अवकाश के दौरान बोर्ड परीक्षाएं यथावत चालू रहेगी। निजी विद्यालयों के समस्त संस्था प्रधानों को अध्यक्ष माणक चौधरी ने कहा कि यदि जिले में कोई इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते पाया जाता है या अनुपालना नहीं करता है। उसका जिम्मेदार स्वयं निजी विद्यालय संचालक होगा। एसोसिएशन राज्य सरकार के इस कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। इस दौरान शैतान राम चांगल, ललित पाराशर, शिवदान सिंह, शेरसिंह राठौड़, प्रहलाद चौधरी, संजय गहलोत, राकेश, जुगल आचार्य, मनीष सांखला, सोमेश्वर गौड़ आदि उपस्थित थे।

नागाैर. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैठक में मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...