पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Corona Virus Instructions To Doctors And Nursing Staff Not To Leave Headquarters In Vc

कोरोना वायरस : वीसी में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा काेराेना वायरस काे विश्व महामारी घाेषित करने के साथ ही प्रदेशभर में एपेडेमिक एक्ट लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस का संक्रमण राेकने के लिए शनिवार काे सीएमएचओ डाॅ. सुकुमार कश्यप ने जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दो चरणों में ब्लाॅक स्तर पर की एएनएम व आशा सहयोगिनी से संवाद किया। उन्हें कहा- कोरोना वाइरस से बचाव को लेकर नागौर जिले में भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है।

कोरोना वाइरस की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है, जिले में विदेश से आए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों व विभाग के अधिकारी आमजन को इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को विश्व महामारी घोषित कर दिया है। प्रदेश में एपेडेमिक एक्ट यानी मेडिकल आपातकाल भी लागू कर दिया है। एेसी स्थिति में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ किसी भी स्थिति में मुख्यालय नहीं छाेड़े, साथ ही ड्यूटी समय में अलर्ट रहकर सेवाएं दें। यदि लापरवाही व कौताही हुई ताे दाेषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कारवाई की चेतावनी दी है। विभाग के फिल्ड स्टाफ काे कोरोना वायरस की रोकथाम से संबंधित आवश्यक उपकरण एवं सामग्री मांग ब्लाॅक के माध्यम से जिला मुख्यालय पर भिजवाने के निर्देश दिए।

वित्तीय प्रगति को लेकर गंभीरता बरते

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की की समीक्षा बैठक में बीसीएमओ व चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को वित्तीय प्रगति काे लेकर गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा अस्पतालों (डिलीवरी प्वाइंट व नाॅन डिलीवरी प्वाइंट) की साफ सफाई के लिए उपलब्ध करवाई गई स्वीकृति के अनुसार राशि का उपयोग करें। जितनी राशि इस वित्तीय वर्ष में खर्च होगी, सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में उतनी ही दी जाएगी। एेसी स्थिति में स्वीकृत राशि का सही उपयोग करें और उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय भिजवाएं।

मारवाड़ बालिया | राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिया में छात्राओं ने विद्यार्थियों को नाटक के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी। अध्यापक रामगोपाल जाखड़ व बालाराम ने छात्रों व अभिभावकों को सार्वजनिक उत्सव व शादी समारोह में शामिल होने के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतकर कोरोना वायरस से बचने की जानकारी दी। इसके बाद राज्य सरकार के आदेश अनुसार स्कूल में 30 मार्च तक की छुट्टियां घोषित की गई। कार्यक्रम में अध्यापिका कमला रणवां व पुरुषोत्तम मेघवाल ने भी वायरस से बचाव को लेकर जानकारी दी।

लादड़िया | बचपन एंड सेवन स्टार कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी। संस्था प्रधान हनुमान चौधरी ने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा केन्द्र सरकार की अोर से जारी एडवाइजर के क्रम में 30 मार्च तक अवकाश की घोषणा की। बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी।

रियां बड़ी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभुसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कोरोना वायरस पर ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। डॉ. राठौड़ ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के उपाय आम जनता में बताकर जागरूकता लाई जाए।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए व्यक्ति एक-दूसरे से हाथ मिलाने से बचे। सार्वजनिक स्थान पर खांसते हुए व्यक्ति से दूर रहे। चेहरे को बार-बार छूने से बचे। डॉ. एस.आर. ईनाणियां, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हनुमान राम डूकिया, डाॅ. रामेश्वर काला व चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।

बुटाटी धाम में मन्दिर विकास समिति की ओर से लगाए जागरूकता बैनर

कुचेरा| दुनिया भर में महामारी बने कोरोना वायरस को लेकर आमजन में उपजे डर को कम करने तथा इससे बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के लिए क्षेत्र के बुटाटी धाम स्थित संत चतुरदास महाराज मन्दिर परिसर में शनिवार को संत चतुरदास महाराज मन्दिर विकास समिति की ओर से जागरूकता बैनर लगाए गए। कोरोना से डर नहीं, रोकथाम जरूरी जैसे कोरोना वायरस से बचाव के उपचार लिखे ये बैनर मन्दिर परिसर में जगह-जगह लगाए गए। समिति के उपाध्यक्ष श्रवण भुंवाल व समिति कर्मचारियों ने ऊंचे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऐसे बैनर लगाए।

मूण्डवा | वीर तेजा महिला नर्सिंग स्कूल तेजास्थली मा.मूण्डवा की छात्राओं व नर्सिंग कर्मियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंडवा में स्वास्थ्य जन जागृति कार्यक्रम में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय की जानकारी दी।

मूंडवा शहर में घर-घर सर्वे और स्वास्थ्य शिक्षा जन जागरण कार्यक्रम किया गया नर्सिंग स्कूल प्रबन्धक शैतान राम जेठू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ राकेश सिरोही, डाॅ रामेश्वर दायमा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नर्सिंग स्कूल प्रशासिका उषा चौधरी, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बेड़ा, सुरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार समस्त स्टाफ ने कोरोना वायरस के बारें में लोगों को जागरूक किया।

निम्बी जोधा | ज्ञानीराम सारड़ा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में शनिवार को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक काढा बनाकर पिलाया गया। डा. राजेश मिश्रा ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए 28 जड़ी बूटियों से निर्मित काढा ग्रामीणों को पिलाया गया है।

सीएमएचओ ने कहा- विदेश से लौटे लोगों कीे करें मॉनिटरिंग, ताकि समय पर हो सके बचाव

विदेशाें या बाहरी देशाें से लाैट रहे जिले के वाशिंदाें एवं विभिन्न धार्मिक स्थलाें पर अा रहे पर्यटकाें के जरिय वारयस नहीं फैले। इसे राेकने के लिए एेसे लाेगाें की तत्काल स्क्रीनिंग कराएं। उन्हाेंने कहा निदेशालय द्वारा प्रतिदिन विदेश से आने वाले लाेगाें की सूचनाएं जिला मुख्यालय भेजी जा रही हैं। जिसकी हर हालात में मॉनिटरिंग करें। एेसे नागरिकों को होम ऑब्जरवेशन में रखे, घर पर 14 दिन तक आइसोलेट रखने के लिए परिजनों को पाबंद करें। साथ ही स्वयं का बचाव करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार एेसे नागरिकों का 28 दिन तक अावश्यक रूप से स्वास्थ्य का परीक्षण करें। एएनएम व अाशा सहयाेगिनयाें के जरिये काेराेना वायरस काे लेकर जागरुकता बढ़ाने, स्वाइन फ्लू की तर्ज से अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाने, गांव के पंच, सरपंचों के संपर्क में रहकर विदेश से आने वाले लोगों की सूचना रखने, अस्पतालों में व धार्मिक स्थलों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड से नियमित सफाई की व्यवस्था लागू कराने की आवश्यकता जताई। जिला मुख्यालय से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में एपिडेमोलॉजिस्ट शाकिर खान, एनयुएचएम डीपीएम डाॅ. चंद्रसिंह शेखावत, डाॅक्टर मो. मुस्लिम, डाॅ. रविन्द्र गोदारा, जिला आईईसी समन्वयक हेमन्त उज्जवल, पीएचएम प्रकाश सहित नागौर शहरी क्षेत्र की आशा सहयोगिनी तथा एएनएम ने भाग लिया।

सीएचसी पर स्टॉफ कोरोना वायरस के खिलाप जन जागृति करते हुए।

बुटाटी धाम में बैनर लगाते मन्दिर विकास समिति पदाधिकारी व कार्मिक।

नागौर. मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी एएनएम आशा संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अधिकारी।
खबरें और भी हैं...