पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Dandi Yatra Anniversary Begins With Prayer Meeting Various Events Will Be Held For Seven Days

दांडी यात्रा वर्षगांठ का प्रार्थना सभा के साथ शुभारंभ, सात दिनों तक होंगे विभिन्न आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन के तहत गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय सात दिवसीय कार्यक्रमों व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। इसके तहत नगरपालिका परिसर में स्थित गांधी पार्क में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा से पूर्व एसडीएम ब्रह्मलाल जाट, बीडीओ रामनिवास जाट, नवीन गोधा व बाबूलाल बजाज ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात रघुपति राघव राजा राम प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक प्रदीप गौतम व दिलीप पारीक ने ढोल बजाकर प्रार्थना गाकर सभा को संपन्न किया। इस अवसर प प्रोग्रामर पवन कुमावत, सीबीईओ रघुवीरसिंह, ऑफिस कानूनगो ओमप्रकाश सहित पालिका के समस्त कर्मचारी, सूचना सहायक सहित तहसील के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।

डेगाना| स्थानीय नगर पालिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को दांडी यात्रा वर्षगांठ के अवसर पर प्रार्थना सभा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें गिरधारी मुंडेल, पार्षद रमेश बांगड़, द्वारका प्रसाद हेडा, नटवर सारडा, रामस्वरूप सोनी, राधेश्याम करवा, सुरेश कुमार सहित शहर के गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाडनूं | स्थानीय शहरिया बास स्थित रामावि नंबर 2 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय दांडी यात्रा कार्यक्रम के अवसर पर अहिंसा सप्ताह मनाया गया और प्रभात फेरी निकाली गई। दांडी यात्रा जयंती के ब्लॉक संयोजक प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि शहरिया बास की स्कूल नम्बर दो से हाजी यासीन खान मोयल, हाजी सत्तार खान व मुश्ताक खान हाथी खानी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इसके बाद यह प्रभात फेरी शहरिया बास के आम गुवाड़, सिलावट बास, जावा बास होते हुए रैली वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रभात फेरी में मौजूद रहे।

परबतसर| स्थानीय राउमावि में गुरुवार काे दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुअा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डांडी यात्रा की वर्षगांठ के तहत सात दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मूंड, सीबीईओ जगदीश राय, एसीबीईओ हुकमाराम लेगा, ईओ प्रकाश डूडी, कार्यक्रम संयोजक रमेशचंद बोहरा, सह संयोजक लोकेश मालाकार, प्रधानाचार्य एसएन वैष्णव, गणेश सोलंकी, शैलेष पलोड़, कृष्ण कुमार पलोड़, हीराराम रावल आदि मौजूद थे।

लाडनूं. शहरिया बास में प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

परबतसर. राउमावि में प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन।

नावां. पहले दिन प्रार्थना सभा मे मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...