हनुमानबाग में डांडिया गैर का आयोजन
सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन, कार्यकर्ता सम्मान व डांडिया गैर नाच कार्यक्रम हुआ। माली संस्थान हनुमान बाग में आयोजित इस कार्यक्रम सभापति मांगीलाल भाटी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉक्टर शंकर लाल परिहार, कृपाराम गहलोत, जगदीश सांखला, लोकेशकुमार देवड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार द्वारा की गई। इस दौरान सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। हेल्पिंग हैंड ग्रुप के साथ-साथ कड़लु माली समाज, युवा मंडल राठौड़ी कुआं, नवयुवक मंडल सालवा तथा छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश सोलंकी, बाल किशन भाटी, टीकमचंद कच्छावा, राधेश्याम, तिलोकचन्द, सुरेन्द्र सोलंकी, सुरेश सोलंकी, खीवराज, उपाध्यक्ष रामजस भाटी, मंत्री रामकुमार सोलंकी, सह सचिव देव किशन भाटी, कोषाध्यक्ष टीकम कच्छावा, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर लाल पंवार, राजेंद्र पंवार, रमेश सोलंकी, धर्मेंद्र, सोलंकी, देवकिशन सोलंकी रामबगस सांखला उपस्थित थे। इस अवसर पर संत लिखमी दास स्मारक विकास संस्थान के कोषाध्यक्ष कमल भाटी, नागौर शहर माली समाज अध्यक्ष प्रेमसुख सांखला, हरि किशन टाक उपस्थित थे। इस अवसर पर डांडिया गैर नृत्य का आयोजन किया गया।
नागौर. भाविप के स्नेह मिलन समारोह के दौरान भजन गाते लोग।
नागौर. सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान , नागौर के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह हुआ।
नागौर| भारत विकास परिषद शाखा नागौर द्वारा होली स्नेह मिलन एवं फाग उत्सव आयोजित किया गया। आजाद चौक स्थित माहेश्वरी पंचायत पोल में विभिन्न गीतों पर परिषद सदस्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राजस्थान उत्तर प्रांत के संरक्षक नृत्य गोपाल मित्तल, डॉ बी एल भूतड़ा, डॉ अमित राठी, डॉ अनिल पुरोहित, संरक्षक हरिराम धारणिया, चंद्रशेखर शर्मा, रामनिवास जांगिड़, रिखबचंद डागा, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष रामकिशोर सारडा, सचिव आनंद भी उपस्थित थे। परिषद की महिला सदस्य शोभा सारड़ा, साधना सर्वा, बसंती राठी सोनी ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरिता राव, मेघराज राव तथा शरद जोशी द्वारा भारत माता की आरती से किया गया।
मूंडवा | कस्बे के चारभुजा चौक में होली से पूर्व रात में चंग की थाप के साथ गैर नृत्य व अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। यह नृत्य होली के एक दिन पहले तक चलता रहेगा। शनिवार को खियांला गांव से लगभग 20-25 लोगों की टोली नृत्य करने के लिए चारभुजा के चौक में आई। इस दौरान ओमप्रकाश बंग, मनोज बंग, रामपाल मुण्डेल, लखन तिवाड़ी, लखन भट्टङ, राम भट्टङ, सुरेश प्रजापत, जगदीश शर्मा, दिनेश मुंडेल, जगदीश पलोड़ अादि मौजूद रहे।
होलिकोत्सव : पारंपरिक वेशभूषा में किया गैर नृत्य