बंशीवाला मंदिर में डांडिया रास का हुअा आयोजन
_photocaption_नागौर| काठड़ियों का चौक नगर सेठ बंशीवाला मंदिर में गुरुवार रात को डांडिया रास का आयोजन किया गया। पुजारी सीताराम व महेश ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े आठ बजे से साढ़े 12 बजे तक मंदिर परिसर में डांडिया रास का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय भक्त मंडलियों द्वारा फाग गीत व भजन गाए गए। अनेक लोगों द्वारा विभिन्न रूप धर डांडिया नृत्य का आनंद लिया। डांडिया नृत्य आयोजन में भाग लेने आए लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्वांग रचे। जहां हर उम्र के लोग डांडिया नृत्य करने पहुंचे। इसी के साथ नगर सेठ भगवान को बाहर विराजमान कर प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने डांडिया नृत्य का लुत्फ उठाया। पुजारी सीताराम व महेश ने बताया कि 13 मार्च को नगर सेठ बंशीवाला में रंगपंचमी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शाम को बाहर भगवान की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा।*photocaption*