पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsore News Rajasthan News Dead Body Picked Up At 1130 Pm Family Said No Accident Crushed By Truck And Killed

रात साढ़े 11 बजे उठाया शव, परिजन बोले- हादसा नहीं, ट्रक से कुचल कर की है हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़लियां बेरा-मोडीकलां सड़क मार्ग पर दो युवकों को ट्रक से कुचलकर मारे जाने के मामले में नया मोड़ आया है। अब पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें मृतकों के परिजनों ने बताया कि यह एक साधारण दुर्घटना नहीं होकर जानबूझकर वारदात को अंजाम दिया गया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने गुरुवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल के बीच दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव मोड़ी कलां में किया गया। इससे पूर्व घटना के आठ घंटे बाद तक ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे करीब पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े शवों को उठाने दिया था। पुलिस ने दुर्घनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। थांवला थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।

मृतकों को मिल रही थी धमकियां

मृतकों के परिजन भैरूनाथ एवं राजूनाथ ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनके भाई भूरानाथ एवं शिवजीनाथ मेड़ता से बाइक पर सवार होकर गांव मोड़ी कलां आ रहे थे। मोड़ी कलां के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक, जिसको मोड़ीकलां निवासी विनोद तिवाड़ी चला रहा था ने दोनों को टक्कर मार दी तथा ट्रक को जानबूझकर आगे-पीछे कर दोनों की निर्मम हत्या कर दी। विनोद तिवाड़ी के साथ मोड़ी कलां गांव का महावीर सरगरा भी ट्रक में बैठा था। आरोपी विनोद तिवाड़ी भूरानाथ एवं शिवजीनाथ से पुरानी रंजिश रखता था तथा दोनों को कई दिनों से जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था। हादसे के समय मृतक शिवजीनाथ की प|ी एवं पुत्र राकेश दूसरी बाइक पर आगे-आगे चल रहे थे।

मृतक पूरानाथ

मृतक शिवजी
खबरें और भी हैं...