- Hindi News
- National
- Degana News Rajasthan News Degana Chc Now Gets Approval For Upgrade And Highway In 100 Beds
डेगाना सीएचसी अब 100 बेड में क्रमोन्नत व हाईवे की मिली स्वीकृति
मुख्यमंत्री की ओर से शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान डेगाना अस्पताल को 30 बेड से 100 बेड में क्रमोन्नत करने के साथ ही परबतसर-डोडियाना स्टेट हाईवे 21 को मेगा हाईवे की स्वीकृति दिलाकर 34 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने पर क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस नेता रिछपाल सिंह मिर्धा व विधायक विजयपाल मिर्धा का आभार जताया है।
वर्तमान में डेगाना सीएचसी 30 बेड का होने से डेगाना सहित आस-पास गंाव-ढाणियों के लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके साथ ही डोडियाना से भैरुंदा होते हुए हरसौर तक सिंगल सड़क होने से वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसको लेकर विधायक विजयपाल मिर्धा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को अनुशंषा की थी। इस पर सीएम गहलोत ने शुक्रवार को दोनों की मांगों की स्वीकृति जारी की है। विधायक विजयपाल मिर्धा ने बताया कि अस्पताल क्रमोन्नति को लेकर कई सालों से लोगों की मांग थी। इसके साथ ही स्टेट हाईवे पर डेगाना क्षेत्र में सिंगल लेन सड़क होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में दोनों ही मांगों को प्रमुखता के साथ पूरा करवाया गया है।
डेगाना को एक साथ दो सौगातें मिलने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीताराम बैंदा, शिवनाथ सिंह चौधरी, हुक्माराम बाजिया सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा व विधायक विजयपाल मिर्धा का आभार जताया है।