पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Demand For Compensation To The Relatives Of The Deceased And The Injured

मृतक के परिजनों और घायल को मुआवजा दिलाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मकराना| शहर के टंकी चौराहे पर तीन मार्च को फायरिंग के मृतक फिरोज बल्खी एवं घायल नवाब बल्खी को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर राजस्थान मेड़तियान सिलावट समाज कमेटी के तत्वावधान में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में बताया कि मृतक फिरोज बेकसूर था एवं घायल नवाब की हालत भी गंभीर हैं। उनके परिवार को आर्थिक संबल मिल सके इसके लिए उन्हें मुआवजा दिलवाए जाए। इस दौरान सचिव गयूर अहमद बल्खी, इमामुद्दीन बल्खी, अब्दुल हमीद खिलजी, अब्दुल वहीद खिलजी, आलम खिलजी, मोहम्मद अयूब बल्खी, मेहबूब सोलंकी, अब्दुल हकीम बल्खी, जाकीर हुसैन खिलजी, शौकत अली सोलंकी, शब्बीर खिलजी, शहादत अली बल्खी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शरीफ आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...