पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Demand For Removal And Repair Of Damaged Power Line

क्षतिग्रस्त बिजली लाइन हटाने व दुरुस्त कराने की रखी मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मिर्धा कॉलेज के बाहर स्थित बिजली लाइन में सुधार करवाने की मांग को लेकर कॉलेज छात्रों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मुख्य द्वार के बाहर पेड़ो को छूते हुए बिजली की लाइन गुजर रही है। जिस कारण से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। छात्र नेता कमल बेड़ा ने बताया कि जिले भर में डिस्कॉम की लापरवाही के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। मगर यहां परीक्षा के समय छात्रों की अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने लाइन में सुधार करते हुए दुरुस्त करवाने की मांग की। इस दौरान रवि बुगालिया, सावन डांगी, रक्षत, कर्णपाल, खुशविंद्र, संपतराज, चेनाराम, पेम, कैलाश, नवीन, लोकेश व्यास, हासम खान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...