पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनअधिकार सेना के प्रभारी हरिसिंह चौहान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम अंशुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की हैं। पांच सूत्रीय ज्ञापन में बताया गया कि 7 दिन पहले विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया था, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में बताया कि लावारिश पशुओं का जमावड़ा रहने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लावारिश पशुओं की आपसी लड़ाई से पहले भी अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसी प्रकार शहर में कुछ श्वान गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है उन्हें पकड़ा जाए। साथ ही सीवरेज के खुले चैंबर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। इसी प्रकार नगर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए समय रहते दुरुस्त की जाए। ज्ञापन में बताया कि अगर आगामी 10 दिनों के अंदर इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है। तो संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान मनोज सैनी, अंकित, विपिन राखेचा, हरिमोहन, प्रतीक शर्मा आदि शामिल थे।

डीडवाना. एसडीएम को ज्ञापन देते जन अधिकार सेना के कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...