आत्मरक्षा को हथियार लाइसेंस दिलाने की मांग
कांग्रेस के पूर्व महामंत्री मोहम्मद इकबाल गैसावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर में व्यापारियों के लिए हथियार लाइसेंस जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मार्बल व्यापार से व्यापारियों को देश के कोने-कोने में जाना पड़ता है, जिसमें अधिकांशतया निजी वाहनों द्वारा सड़क मार्ग का ही उपयोग किया जाता है। मार्बल खनन क्षेत्र में व्यापारियों व खानधारियों को आए दिन शातिर बदमाशों से धमकियां भी मिलती रही है। गत तीन मार्च को ही मकराना में एक मार्बल व्यापारी पर फायरिंग की साजिश रची गई, जिसमें डीडवाना के एक युवक की मौत हो गई। इस वारदात के बाद से शहर में व्यापारी काफी डरे हुए है तथा हथियार लाईसेंस के लिए कतार में है। बदमाशों के पास अवैध हथियारों है, जिससे वे कभी भी बड़ी वारदात कर सकते हैं परंतु व्यापारियाें के पास आत्मरक्षा के लिए लाइसेंस के अभाव में कोई हथियार नहीं होता है।