डीडवाना : महिलाओं ने किया गणगौर पूजन
होली पर्व के साथ ही चैत्र कृष्ण पक्ष प्रारंभ होने की तिथि से ही मंगलवार से शहर के गली मोहल्लों में गणगौर पूजन कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। शहर के अनेक मोहल्लों में घर के बाहर चबूतरे पर महिलाओं व युवतियों ने गौर-ईशर की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं सुंदर व सुयोग्य वर की कामना के साथ गौर-गौर गोमती ईशर पूजे पार्वती के गीतों की प्रस्तुतियां दे रही हैं, वहीं पुरानी महिलाएं भंवर म्हाने पूजन दो गणगौर के गीतों की प्रस्तुतियां दे रही हैं। 15 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में शिवबाड़ी, दोजराज गणेश मंदिर, लालजी की बावड़ी आदि स्थानों से गौर लाने का कार्यक्रम भी किया जाएगा।