गंदे पानी के भराव से बढ़ी परेशानी
कस्बे के जावली चौराहे के पास गंदा पानी के जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी सुरेश जाखड़, कालू मेघवाल, रफीक खोखर, रामनिवास जाखड़, राजेश रातंगवाल, शिवलाल मेघवाल, ओमाराम मेघवाल, इंद्रचंद मेघवाल, धर्माराम जाखड़, राजेश परिहार, पूर्व प्रबंधक एससी रावल समेत मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर, सीईओ व ग्राम विकास अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मोहल्ले वासियों के घरों का पानी हाईवे पर बना नाला ब्लॉक होने से पूरा पानी घरों के सामने फैल जाता है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्होंने सफाई की मांग की है।