पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parbatsar News Rajasthan News Discussed On Celebrating New Year And Procession On 25 March

25 मार्च को नववर्ष मनाने एवं शोभायात्रा पर चर्चा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परबतसर| नववर्ष समारोह समिति परबतसर के तत्वावधान में विश्वकर्मा मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 25 मार्च को भारतीय नववर्ष को मनाए जाने एवं शोभायात्रा निकालने पर चर्चा हुई। संयोजक विजेंद्र सिंह गिंगोली ने बताया कि शोभायात्रा बागड़ा निड़म से प्रारम्भ होकर गांधी चौक, दिल्ली दरवाजा, सदर बाजार, पुराना थाना, डंकोली बाजार, नगरपालिका चौराहा, राणी बाजार, बस स्टैंड से होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पर सम्पन्न होगी। सिंह ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी घरों पर दीपकों एवं लाइटों से सजावट की रोशनी की जाएगी। घरों के बाहर एवं मुख्य मार्गों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई जाएगी। बैठक में मिलाप सिंवाल, मोती सिंह रूणीजा, पुनीत बियाणी, जगमाल गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह मामड़ाेली, गोपाल गौयर, तेजवीर, महावीर लखारा, पीयूष दवे, पवन धूत सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...